लाइव न्यूज़ :

जींद के सरकारी अस्पताल से कोविड-19 टीके की 1710 खुराक चोरी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:52 IST

Open in App

जींद ,22अप्रैल हरियाणा के जींद शहर स्थित सिविल अस्पताल से कोविड-19 टीके की 1710 खुराक चोरी हो गई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी नरवाल, सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र मौके का मुआयना किया। वहीं इस मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है।

सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को कैंपों से बची हुई टीके की 1710 खुराक फ्रीज में रखी गई थी। इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़ कर फ्रीज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी इंक्वायरी फाइल चोरी कर ली।

घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की समय कर्मचारियों के पहुंचने पर हुई। हालांकि, पीपी सेंटर पर में ही रखी दवाइयों और 50 हजार रुपये की नकदी की चोरी नहीं हुई है।

ओपी नरवाल ने बताया कि चोरी की वारदात को किसी जानकार व्यक्ति ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू