लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 171 नए मामले

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,47,174 हो गई। नए 171 मामलों में 34 बच्चे भी शामिल हैं। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,394 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद, राज्य में दैनिक मामले 200 से कम है। राज्य में, रविवार को 205, शनिवार को 239, शुक्रवार को 242, बृहस्पतिवार को 229, बुधवार को 226, और मंगलवार को 206 मामले सामने आए थे। राज्य में नवजात से 18 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों के बीच संक्रमण दर 19.88 प्रतिशत है। नए 171 मामलों में से सबसे अधिक 76 मामले भुवनेश्वर में सामने आए, फिर संबलपुर में 12 और कटक में 10 मामले सामने आए। वहीं, बालासोर में एक और मरीज की संक्रमण से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 2,226 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। रविवार को 271 और लोगों ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,36,501 हो गई। ओडिशा में अभी तक 2.32 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 4.49 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक 1.43 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां