प्रयागराज में कोरोना वायरस के 1704 नये मामले आये सामने, आठ मरीजों की मृत्यु
By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:26 IST2021-04-12T23:26:34+5:302021-04-12T23:26:34+5:30

प्रयागराज में कोरोना वायरस के 1704 नये मामले आये सामने, आठ मरीजों की मृत्यु
प्रयागराज (उप्र), 12 अप्रैल जिले में सोमवार को और 1704 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि आठ मरीजों की मृत्यु हो गयी।
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रभाकर राय के मुताबिक, सोमवार को कुल 12,049 नमूने लिए गए जिसमें से 1704 नमूने कोरोना से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि सोमवार को 268 व्यक्तियों ने घर में पृथक-वास पूरा किया। एल-2 तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 167 मरीज भर्ती हैं, जबकि एल-2 यूनाइटेड मेडिसिटी में 146 मरीज और एल-3 एसआरएन अस्पताल में 336 मरीज भर्ती हैं।
राय ने बताया कि एल-3 एसआरएन अस्पताल से 22 मरीजों को छुट्टी दी गई। सोमवार को 97 स्थलों पर 16,063 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।