लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड की 11 करोड़ खुराक के लिए 28 अप्रैल को 1,700 करोड़ का पूर्ण अग्रिम भुगतान किया गया : सरकार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मई, जून और जुलाई के दौरान कोविशील्ड टीके की 11 करोड़ खुराक प्राप्त करने के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को 28 अप्रैल को 1732.50 करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत अग्रिम राशि जारी की गई।

इसने कहा कि टीडीएस कटने के बाद यह राशि 1699.50 करोड़ रुपये हुई जो एसआईआई को 28 अप्रैल को ही मिल गई।

मंत्रालय ने कहा कि आज तक के आंकड़ों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की 10 करोड़ खुराकों के लिए पिछले ऑर्डर के क्रम में 8.744 करोड़ खुराक तीन मई तक प्राप्त हो चुकी हैं।

इसने मीडिया में आईं उन खबरों को ‘‘गलत और आधारहीन’’ करार दिया जिनमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने कोविड रोधी टीकों के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इसके अतिरिक्त, मई, जून और जुलाई के दौरान कोवैक्सीन टीके की पांच करोड़ खुराकों के लिए भारत बायोटेक इंडिया लिमिटेड को 28 अप्रैल को 787.50 करोड़ रुपये (टीडीएस कटने के बाद 772.50 करोड़ रुपये) की 100 प्रतिशत अग्रिम राशि जारी की गई तथा टीका विनिर्माता कंपनी को यह उसी दिन प्राप्त हो गई।

इसने कहा कि आज तक के आंकड़ों के अनुसार, कोवैक्सीन टीके की दो करोड़ खुराकों के पिछले ऑर्डर के क्रम में तीन मई तक 0.8813 खुराक प्राप्त हो चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसलिए, यह कहना सही नहीं है कि भारत सरकार ने कोई नया आर्डर नहीं दिया है।’’

इसने कहा कि दो मई तक के आंकड़ों के अनुसार केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 16.54 करोड़ खुराक और नि:शुल्क प्रदान की हैं तथा उनके पास अब भी 78 लाख से अधिक खुराक मौजूद हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसके अतिरिक्त, राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में 56 लाख से अधिक खुराक और मिलेंगी।’’

इसने कहा कि त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति और उदार मूल्य नीति के तहत भारत सरकार हर महीने 50 प्रतिशत टीके खरीदना और पहले की तरह इन्हें राज्य सरकारों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग