लाइव न्यूज़ :

नोएडा से 17 ‍‍वर्षीय किशोरी अगवा

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:01 IST

Open in App

नोएडा, 20 जनवरी नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को एक युवक ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को यहां से भगाकर बिहार ले गया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राहुल यादव नामक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने जब आरोपी के भाई विपिन यादव से बात किया तो उसने  बताया कि उनका भाई किशोरी को लेकर बिहार चला गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कालोनी में रहने वाला 12 वर्षीय एक छात्र पिछले 10 दिनों से लापता है। उसके परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सलारपुर कालोनी में रहने वाले बीरन सिंह ने थाने में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 12 वर्षीय बेटा 10 जनवरी से घर से लापता है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब