लाइव न्यूज़ :

किशोरी की हत्या के आरोप में 17 वर्षीय लड़का पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:15 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), तीन मार्च उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में पिछले रविवार को एक दलित लड़की की कथित हत्या के मामले में बुधवार को 17 साल के एक लड़के को पकड़ा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने यहां संवाददाताओं को बताया कि रविवार को जिस जगह लड़की का शव बरामद किया गया था उसके आसपास रहने वाले सभी संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान 17 वर्षीय एक लड़के पर शक होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने सच बोल दिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लड़के के पास से मृत लड़की की चप्पल भी बरामद की गई है। आरोपी ने घटना का सिलसिलेवार विवरण देते हुए कहा है कि वह पड़ोस के खेत में हेल्पर के तौर पर काम करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लड़के ने यह कबूल किया है कि घटना वाले दिन वह मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था। तभी उसकी नजर पास से गुजरी 14 साल की लड़की पर पड़ी। लड़की को पानी देने के बहाने वह उसे एक सुनसान जगह ले गया और उससे बलात्कार की कोशिश की। लड़की ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसे चुप कराने के लिए लड़के ने उसका मुंह दबा दिया जिससे दम घुटने से लड़की की मौत हो गई।

गौरतलब है कि गत रविवार को अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक लड़की का शव खेत में मिला था। पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था।

लड़की रविवार दोपहर को खेत से चारा लेने गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस के मुताबिक, लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उससे बलात्कार का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है। बहरहाल, इस मामले में हत्या, बलात्कार तथा पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे