लाइव न्यूज़ :

दशगात्र में भोजन के बाद 17 बीमार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:47 IST

Open in App

बिलासपुर, 18 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दशगात्र कार्यक्रम में कथित रूप से भोजन करने के बाद 17 लोग बीमार हो गए । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

बिलासपुर जिले के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कोटा विकास खंड के अंतर्गत आमामुड़ा गांव में दशगात्र (मृत्यु के बाद दसवें दिन होने वाला कार्यक्रम) कार्यक्रम में कथित रूप से भोजन करने के बाद 17 ग्रामीण बीमार हो गए । कोटा क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी तुलाराम भारद्वाज ने बताया कि कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमामुड़ा गांव में शनिवार को एक दशगात्र कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में भोजन के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे।

भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में भोजन के बाद कई लोगों ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। गांव में बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग का दल गांव पहुंचा और लोगों का उपचार किया गया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान 17 ग्रामीणों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स)में भर्ती कराया गया है।

सिम्स की जनसंपर्क ​अधिकारी डॉक्टर आरती पांडेय ने बताया कि विषाक्त भोजन के कारण सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

एसडीएम भारद्वाज ने बताया कि आमामुड़ा गांव में एक महिला की मौत की सूचना है, लेकिन वह दशगात्र कार्यक्रम में शामिल थी कि नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए क्षेत्र के तहसीलदार को वहां भेजा गया है।

वहीं जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने बताया कि सोमवार को भी गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल