लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 17 लोगों को पकड़ा, मवेशी जब्त

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:18 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मार्च पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को चार बड़े ट्रकों को रोका जिनमें कथित तौर पर 130 मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। बल ने 17 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण बंगाल सीमा के लिए बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि मालदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर आधी रात से ठीक पहले उनके विशेष खुफिया दल ने 10 पहियों वाले ट्रकों को रोका।

उन्होंने कहा कि इस इलाके की निगरानी का जिम्मा बल की 44वीं बटालियन का है और इस जगह से अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब पांच किलोमीटर दूर है।

प्रवक्ता ने कहा कि इन वाहनों में से 130 भैंस जब्त की गईं और ट्रकों के चालक व खलासी समेत 17 लोगों को पकड़ा गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि मवेशी ट्रकों में बुरी तरह ठूंस कर रखे गए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें ट्रक से उतारकर उनके चारे-पानी की व्यवस्था की।

उन्होंने कहा कि चालकों, खलासी और ट्रक में सवार अन्य लोगों को इस अभियान में शामिल स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि चालकों व खलासियों ने बीएसएफ के गश्ती दल को बताया कि जानवरों को पुरुलिया व आसनसोल जिलों से लिया गया था और उन्हें किशनगंज के इस्लामपुर इलाके में उतारा जाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह