अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 17 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,574 हुई
By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:46 IST2020-11-18T10:46:56+5:302020-11-18T10:46:56+5:30

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 17 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,574 हुई
पोर्ट ब्लेयर, 18 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,574 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 17 नए मरीजों में से आठ ने हाल ही में यात्रा की थी। वहीं संपर्क तलाश के दौरान नौ नए मरीजों की जानकारी मिली।
अधिकारी ने बताया कि 17 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और अब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,363 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 150 लोगों का इलाज चल रहा है और 61 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।