लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड​​​​-19 के 17 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ सितंबर गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,544 हो गई, जबकि राज्य में इस बीमारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में मृतकों की संख्या 10,082 रही। पिछले 24 घंटों में कोई नयी मौत नहीं हुई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8,15,311 हो गई। गुजरात में 19 अगस्त के बाद से प्रति दिन कोविड-19 के 20 से कम नये मामले सामने आ रहे हैं।

गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 151 हो गयी है, जिसमें से छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में बुधवार को 5,32,588 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अब तक लगाई गई खुराक की कुल संख्या बढ़कर 5,07,95,341 हो गई।

पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद