लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 17 नए मामले

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:50 IST

Open in App

ईटानगर, 16 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,553 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के लिए राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि नए मामलों में से पांच तवांग से और तीन-तीन मामले चांगलांग एवं ईस्ट सियांग से तथा एक-एक मामला सियांग, लोहित, वेस्ट कामेंग, पापुमपारे, अपर सियांग और तिरप जिलों से है।

उन्होंने बताया, ‘‘नए मरीजों में असम राइफल्स के तीन कर्मी और सेना का एक जवान शामिल है।’’

एसएसओ ने बताया कि सभी नए मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन टेस्ट से हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से आठ मरीजों में संक्रमण के लक्षण थे जबकि शेष में कोई लक्षण नहीं थे।

जाम्पा ने बताया कि मंगलवार को 21 मरीज ठीक हो गए जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16,264 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 55 है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके बाद चांगलांग में 26 मरीज, ईस्ट सियांग में 23 मरीज और वेस्ट कामेंग में 22 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 3,70,128 नमूनों की जांच हुई है। मंगलवार को 588 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं