लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 सितंबर गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,25,617 पर पहुंच गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मरने वालों की संख्या अभी भी 10,082 है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 14 और लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़ कर 8,15,370 हो गयी है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 98.76 फीसदी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 165 है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 5,24,28,148 खुराकें दी जा चुकी हैं ।

इस बीच गोवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 38 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,74,837 हो गयी है जबकि 74 लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में 1,70,882 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 3,217 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 738 मामले उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह