लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या 226

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन अगस्त गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 8,24,939 पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में लगातार 16वें दिन संक्रमण की वजह से किसी भी मरीज़ ने दम नहीं तोड़ा है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,076 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि आज 42 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 8,14,637 हो गई है और राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 226 रह गई है।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद जिले में सबसे ज्यादा पांच नए मरीज़ मिले जिसके बाद सूरत व वडोदरा में तीन-तीन मामले, आणंद, जामनगर, जूनागढ़, मेहसाणा, नवसारी और पाटन में एक-एक संक्रमित मिला है।

केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव में मंगलवार को कोविड-19 के सिर्फ एक मरीज की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 10,623 हो गए हैं जिनमें से 10,605 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और 14 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं चार संक्रमितों की अबतक मौत हो चुकी है।

इस बीच गुजरात में मंगलवार को 3,43,187 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है । राज्य में अबतक टीकों की 3,44,19,588 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos