लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 और की मौत, 3260 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 22, 2020 19:18 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को 17 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2,163 तक पहुंच गयी। वहीं, 3,260 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,936 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 और मौत हुई हैं, जिससे इस महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,163 हो गयी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक जयपुर में 412, जोधपुर में 216, अजमेर में 163, बीकानेर में 158, कोटा में 123, भरतपुर में 100, उदयपुर में 83, और पाली में 82 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,18,583 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 3260 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,43,936 हो गयी जिनमें से 23,190 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 603, जोधपुर के 414,अलवर के 271, कोटा के 240, अजमेर के 210, उदयपुर के 184, भीलवाड़ा के 131, पाली के 100, नागौर के 98, टोंक के 96, बीकानेर-सवाईमाधोपुर के 93-93, भरतपुर के 87, सीकर के 75 नये मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित