लाइव न्यूज़ :

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से 17 किलोग्राम सोना, पांच लाख रुपये की लूट

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:31 IST

Open in App

आगरा, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। हालांकि घटना के कुछ देर बाद एत्मादपुर खंदौली रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार की अपराह्र एक बजे थाना कमलानगर आगरा के सेंट्रल बैंक रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में चार हथियारबंद बदमाश घुस गये। उन्होंने अंदर आते ही वहां मौजूद कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और सोने के सारे जेवरात लूट लिये। बदमाशों ने इस दौरान वहां रखे पांच लाख रुपये भी लूट लिये।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुनिराज समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस बदमाशों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस बीच पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन अरोरा ने पत्रकारों को बताया कि मणप्पुरम गोल्ड शाखा पर लूट की घटना की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा