मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 घायल, पांच की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:49 IST2021-08-29T21:49:05+5:302021-08-29T21:49:05+5:30

17 injured, five critical as LPG cylinder explodes in Mumbai's Dharavi slum | मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 घायल, पांच की हालत गंभीर

मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 घायल, पांच की हालत गंभीर

मुंबई के धारावी में रविवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में मामूली आग लग गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जो पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनमें आठ साल का एक लड़का भी है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में शाहू नगर इलाके में हुई। घायल लोगों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया, "एक झोपड़ी के बाहर रखे एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। उसमें 17 लोग झुलस गए और उन्हें पास के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।" पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "17 घायलों में से 12 लोग- सात पुरुष और पांच महिलाएं खतरे से बाहर हैं, लेकिन पांच अन्य की हालत गंभीर है और उनमें से दो 50 से 60 प्रतिशत झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।" अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दमकल कर्मियों ने पाया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इसलिए इसे झोपड़ी के बाहर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 17 injured, five critical as LPG cylinder explodes in Mumbai's Dharavi slum

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :LPG