लाइव न्यूज़ :

17 उड़न दस्ते वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखेंगे : आयोग ने उच्चतम न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर वायु गुणवत्ता प्रबंधन (एक्यूएम) आयोग ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ‘प्रवर्तन कार्यबल’ और 17 उड़न दस्तों का गठन किया गया है ताकि वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखी जा सके।

एक्यूएम के लिए आयोग के निदेशक की तरफ से दायर हलफनामा में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में इन उड़न दस्तों की संख्या बढ़ाकर 40 की जाएगी और ये सीधे पांच सदस्यीय प्रवर्तन कार्य बल को रिपोर्ट करेंगे।

आयोग के निदेशक ने कहा, ‘‘आयोग ने अपनी वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए पांच सदस्यीय ‘प्रवर्तन कार्यबल’ का गठन किया है। 17 उड़न दस्ते बनाए गए हैं जो सीधे आयोग के ‘प्रवर्तन कार्यबल’ को रिपोर्ट करेंगे जो उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा एवं एहतियाती उपाय बरतेगा।’’

वायु प्रदूषण पर एक याचिका के जवाब में हलफनामा दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि उड़न दस्तों ने काम करना शुरू कर दिया है और 25 स्थलों पर औचक निरीक्षण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह