लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे के चलते जम्मू हवाईअड्डे से 17 उड़ानें रद्द की गईं

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:27 IST

Open in App

जम्मू, 29 दिसंबर वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाकों समेत जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के एक दिन बाद क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मंगलवार को जम्मू हवाईअड्डे से आने और जाने वाली 17 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू हवाईअड्डे के निदेशक पी आर बेउरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोहरे के कारण “खराब दृश्यता” की वजह से मंगलवार को लगभग सभी उड़ानों का संचालन रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूरे दिन खराब दृश्यता का सामना करना पड़ा।

निदेशक ने कहा कि सुबह नौ बजे हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य थी और अपराह्न एक बजे यह सुधर कर 500 मीटर हुई।

निदेशक ने कहा, “उड़ानों का संचालन फिर शुरू करने के लिये हम दृश्यता स्तर के सुधर कर जरूरी स्तर (1000 से 1200 मीटर) पर आने का इंतजार करते रहे।”

अधिकारियों ने कहा कि घने कोहरे और सर्द मौसम के कारण जम्मू के मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि दोपहर तक अधिकतर इलाकों में कोहरा छंट गया था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान पिछली रात के मुकाबले दो डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में यहां के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद दिन और रात का तापमान मौसम के औसत तापमान से नीचे पहुंच गया।

रियासी स्थिति वैष्णो देवी मंदिर के इलाके में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ जबकि उधमपुर में पहाड़ी पर्यटन स्थल पटनीटॉप, और डोडा,किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, कठुआ, रियासी और रामबन के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हुई।

जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिये खुला है जबकि जम्मू क्षेत्र के दो जिलों राजौरी व पुंछ को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड को पीर की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया