लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 09:53 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 17 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि तड़के करीब चार बजकर पांच मिनट पर कामालूर और भांसी रेलवे स्टेशनों के मध्य मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए।

पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लौह अयस्क से लदी मालगाड़ी किरंदुल (दंतेवाड़ा) से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। तड़के जब वह कामालूर और भांसी रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब उसके 17 डिब्बे पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारण जगदलपुर और किरंदुल के बीच ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने घटना के पीछे माओवादियों की भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि घटना तकनीकी कारणों से हुई है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों का कोई भी बैनर, पोस्टर बरामद नहीं हुआ है, वहीं क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की भी सूचना नहीं है।

पल्लव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेल विभाग के कर्मचारी, अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। रेलवे लाइन पर रेलगाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेल विभाग के अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर