लाइव न्यूज़ :

17 अप्रैल : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच संक्रमण के कुल मामले 14 हजार के करीब

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल हर दिन कोरोना के डर के साए में जीती दुनिया में पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू किया था और धीरे धीरे विकराल रूप धारण करता गया। भारत में पिछले साल 17 अप्रैल को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14,000 के करीब पहुंच गए थे और गुजरात ऐसा छठा राज्य बन गया, जहां एक हजार से अधिक मामले पाये गए।

अन्य घटनाओं की बात करें तो इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। 1815 में 17 अप्रैल के दिन वहां का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया। देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ। घटना में करीब एक लाख लोग मारे गए।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1799 : रंगपतनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।

1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1947 श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।

1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।

1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1983 : एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।

1993 अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14000 के करीब। गुजरात ऐसा छठा राज्य बना जहां कोविद मरीजों की संख्या को आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है