लाइव न्यूज़ :

17 अप्रैल : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच संक्रमण के कुल मामले 14 हजार के करीब

By भाषा | Updated: April 17, 2021 11:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल हर दिन कोरोना के डर के साए में जीती दुनिया में पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में कोरोना ने अपने पांव पसारना शुरू किया था और धीरे धीरे विकराल रूप धारण करता गया। भारत में पिछले साल 17 अप्रैल को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14,000 के करीब पहुंच गए थे और गुजरात ऐसा छठा राज्य बन गया, जहां एक हजार से अधिक मामले पाये गए।

अन्य घटनाओं की बात करें तो इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। 1815 में 17 अप्रैल के दिन वहां का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया। देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ। घटना में करीब एक लाख लोग मारे गए।

देश दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1799 : रंगपतनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।

1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1947 श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।

1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।

1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।

1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।

1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1983 : एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।

1993 अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14000 के करीब। गुजरात ऐसा छठा राज्य बना जहां कोविद मरीजों की संख्या को आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह