लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक वाशिंगटन में आयोजित

By भाषा | Updated: October 10, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की 16वीं बैठक शुक्रवार को वाशिंगटन में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच विभिन्न रक्षा सहयोग के मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की गई।

मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण साझा किए और ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को लेकर’ सहयोग करने पर सहमत हुए। बयान में कहा गया है कि डीपीजी बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और अमेरिकी उप रक्षा मंत्री कॉलिन कहल ने की।

बयान में कहा गया, ‘‘डीपीजी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा और मार्गदर्शन करने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच आधिकारिक स्तर का शीर्ष तंत्र है।’’

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य संबंधों में प्रगति, मूलभूत रक्षा समझौतों के क्रियान्वयन, रक्षा अभ्यास, प्रौद्योगिकी सहयोग और रक्षा व्यापार को मजबूत करने की समीक्षा की। सह-अध्यक्षों ने रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के सह-विकास के लिए संयुक्त परियोजना का जायजा लिया।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने आगामी ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की तैयारी की समीक्षा की। पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर भारत में डीपीजी की अगली बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं