लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 169 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:20 IST

Open in App

रायपुर, 14 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 169 नये मामले सामने आने से राज्य में रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,09,099 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में कोरोना वायरस के एक और मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 3,772 हो गयी।

उन्होंने बताया कि रविवार को जो नये मामले सामने आए उनमें रायपुर जिले के 48, दुर्ग के 41 तथा सरगुजा के 12 रोगी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में रविवार को 11 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दिये जाने के साथ ही अब तक 3,02,069 मरीज ठीक हो गये हैं। राज्य में 3,258 मरीज उपचाराधीन हैं।

रविवार को 11,334 नमूनों की जांच होने के साथ राज्य में अब तक 45,20,504 कोविड-19 परीक्षण हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण