लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 169 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 दिसंबर ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 169 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,52,641 पर पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 29 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक 88 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,442 हो गयी है। मयूरभंज जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अभी 1,922 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,42,224 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 222 मरीज ठीक हुये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 0.28 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक करीब 1.85 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान