लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह के बोल-भारत में 2017 में 16.9 लाख पर्यटक ई-वीजा पर भारत आए

By भाषा | Updated: September 16, 2018 23:03 IST

 केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) पर्यटन क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला बना हुआ है

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वीजा (ई-वीजा) पर्यटन क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला बना हुआ है तथा 2017 में भारत में 16.9 लाख पर्यटक इस यात्रा दस्तावेज के आधार पर भारत आए जो उसके पिछले साल के विदेशी पर्यटकों से 57 फीसद से अधिक है ।सिंह ने यहां इंडिया गेट परिसर में 12 दिवसीय ‘पर्यटन पर्व’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण है लेकिन अखंडनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध है। उसकी समृद्ध सभ्यता की दुनियाभर में चर्चा होती है। यह एक मात्र ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के अनुयायी मिलते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘यहां ढेरों भाषाएं, बोलियां और परिधान हैं। यह विविधता से भरा देश है। फिर भी यह अतुल्य और अखंडनीय है।’सिंह ने कहा कि ई वीजा पर्यटन क्षेत्र के लिए पासा पलटने के लिए बना हुआ है और यह अब 166 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है एवं उन्हें कारोबार एवं इलाज के लिए आने की अनुमति प्रदान करता है।उन्होंने कहा, ‘‘2017 के दौरान 16.9 लाख विदेशी पर्यटक ईवीजा पर आए जबकि वर्ष 2016 में 10.8 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। यह 57.2 फीसद की वृद्धि है।‘पर्यटन पर्व’ का आयोजन देश भर में पर्यटन केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए, खासकर घरेलू पर्यटकों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा है।कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन मंत्रालय कर रहा है जिसका उद्देश्य पर्यटन के फायदे पर ध्यान केंद्रित करना, देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाना और ‘‘सबके लिए पर्यटन’’ के सिद्धांत को मजबूत करना है। सिंह ने कहा, ‘‘देश परम्परा और रिवाजों से पूर्ण है। इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। सरकार जीडीपी में पर्यटन की भागीदारी को सात फीसदी से बढ़ाकर दस फीसदी करने का प्रयास कर रही है।’’ इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने कहा कि पर्यटन उद्योग में देश की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है।मंत्रालय के मुताबिक ‘पर्यटन पर्व’ में तीन मुख्य घटक हैं -- ‘देखो अपना देश’, ‘पर्यटन सबके लिए’ और ‘पर्यटन तथा प्रशासन’।

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं