लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,848 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:52 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 20 जुलाई केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,848 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,87,716 हो गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 12 फीसदी के आसपास हो गयी है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि महामारी से 104 और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 15,512 हो गयी है।

बयान में कहा गया है कि प्रदेश में इस बीमारी से 12,052 लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 30,45,310 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 1,26,398 मरीज उपचाराधीन हैं।

बयान के अनुसार, नये संक्रमितों में 109 स्वास्थ्यकर्मी हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,41,431 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 11.91 फीसदी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह