लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 168 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 11:32 IST

Open in App

ईटानगर, पांच जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 168 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,105 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या 177 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि रविवार को चिम्फू में कोविड अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमित 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और वह कोविड निमोनिया से गस्त थी।

अधिकारी ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 59 मामले आए। तवांग में 28, पापुमपारे में 17, लोहित में 16 और अपर सुबनसिरी में 10 मामले आए। एसएसओ ने बताया कि लोअर सुबनसिरी से भी नौ नए मामले आए हैं जबकि वेस्ट सियांग से सात, वेस्ट कामेंग में छह, अंजॉ में तीन मामले आए हैं।

राज्य में अभी 2,961 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 263 मरीज ठीक हो गए और अब तक कुल 33,967 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 91.54 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 642 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं, वेस्ट कामेंग में 260, अपर सुबनसिरी में 199, लोहित में 195, ईस्ट सियांग में 170 मरीजों का उपचार चल रहा है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में रविवार को 3,605 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 7,84,187 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 6,35,477 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान