लाइव न्यूज़ :

मथुरा में गैस एजेंसी के गोदाम से 168 सिलेंडर चोरी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:21 IST

Open in App

मथुरा, 15 जुलाई मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चोर एक गैस एजेंसी के गोदाम से भरे हुए 168 घरेलू गैस सिलेंडर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला और अभी तक चोरों का पता नहीं चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सदुवन राम गौतम ने बताया कि कस्बा नौहझील के शेरगढ़ मार्ग पर इण्डेन कंपनी की एक गैस एजेंसी का गोदाम है जहां बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने रसोई गैस से भरे हुए 168 सिलेंडर चुरा लिए।

घटना का पता तब लगा, जब गोदाम इंचार्ज गोपाल शर्मा सुबह गोदाम पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। गैस एजेंसी संचालक कुलदीप सोनी ने बताया कि गैस गोदाम में 279 सिलेंडर भरे हुए व 390 सिलेंडर खाली रखे हुए थे। जिनमें से गैस से भरे हुए 168 सिलेंडर चोरी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा