लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,674 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,674 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही यहां संक्रमण की दर गिरकर 3.15 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक ताजा बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए मामले 53,207 नमूनों की जांच के बाद सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से 63 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी मेंमृतकों की संख्या 9,706 पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण की दर 3.15 फीसदी हो गई है।

बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 4.96 प्रतिशत, शुक्रवार को यह 4.78 प्रतिशत, शनिवार को 4.2 और रविवार को 3.68 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अभी 22,486 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवाद को यह आंकड़ा 24,693 था।

नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,93,924 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए