लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं: सरकार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई भारत में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2,96,289 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 14,78,865 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,71,64,452 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें 95,19,788 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,28,032 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,38,49,396 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 76,31,653 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। अठारह से 44 साल के 14,78,865 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

इसके अलावा, 45 से 60 साल की आयु के 5,46,94,917 लोग पहली जबकि 58,29,433 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,34,89,421 लोगों को पहली जबकि 1,42,42,947लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी