लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 16,699 नए मामले आए, 112 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 नए मामले आए और संक्रमण के कारण 112 मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले संक्रमण के 17,282 नए मामले सामने आए थे, जो अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। पिछले कुछ दिनों से मामले काफी बढ़ रहे हैं।

बुधवार को 82,569 जांच की गई, जो मंगलवार को की गई 1.08 लाख जांच की तुलना में कम है।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, शहर में 16,699 नए मामले आए और 112 नई मौतें हुईं, जिससे शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,652 हो गई।

बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 20.22 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो दिल्ली में अब तक का उच्चतम है।

कोरोना वायरस महामारी की चौथी लहर से जूझ रही दिल्ली ने वित्तीय राजधानी मुंबई को दैनिक मामलों में बहुत पीछे छोड़ दिया है, जो देश में सबसे अधिक प्रभावित शहर बन गया है।

बुधवार को संक्रमण दर 15.92 फीसदी थी।

बृहस्पतिवार तक संक्रमण के कुल 7,84,137 मामले हो चुके हैं। 7.18 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 54,309 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए