लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 16,620 नए मामले, 50 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:57 IST

Open in App

मुंबई, 14 मार्च महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं।

राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 52,861 हो गई।

राज्य में पिछले दो दिन से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया।

विभाग के मुताबिक, राज्य में 8,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,26,231 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को 1,08,381 नमूनों की जांच की गई।

सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1156 केंद्रों पर 1.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 13 मार्च तक राज्य के कुल 28,19,888 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

उधर, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,207 तक पहुंच गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,424 हो गई।

वहीं, 586 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 2,69,361 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

गुजरात में फिलहाल 4,422 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल