लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना में 1.66 करोड़ लोगों ने अपना इलाज कराया : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.66 करोड़ गरीब लोगों ने विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज कराया।

हर्षवर्धन ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए देश भर में डेढ़ लाख स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 65,000 ऐसे केंद्र स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2019 में संसद के दोनों सदनों में राष्‍ट्रीय मेडिकल आयोग विधेयक पेश किया था जो हाल के वर्षों में मेडिकल शिक्षा में सबसे बड़ा सुधार है। उन्होंने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों से ली जाने वाली फीस पर नजर रखने के लिए और उसे नियंत्रित करने के लिए नियमों में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं तथा ऐसे विभिन्न विषयों को राष्ट्रीय मेडिकल आयोग गंभीरता एवं गहराई से देखता है।

उन्होंने कहा कि इस के तहत देश भर में एमबीबीएस की 30 हजार से ज्यादा और पीजी की 24 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ी हैं।

हर्षवर्धन राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान सदन में हंगामा हो रहा था और कांग्रेस नीत विपक्षी सदस्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर सदन में तुरंत चर्चा की मांग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां