लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 165 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:34 IST

Open in App

लेह, एक जून लद्दाख में कोविड-19 के 165 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 18,662 हो गयी है। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद, अब तक कुल 189 लोग दम तोड़ चुके हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ठीक होने के बाद 105 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 16,859 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

संक्रमण से करगिल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। लेह में अब तक 136 और करगिल में 53 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह से 94 और करगिल से 11 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।

लद्दाख में 1614 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से लेह जिले में 1395 और करगिल जिले में 219 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर