लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 165 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,062 हुई

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:04 IST

Open in App

ईटानगर, 29 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में आठ सुरक्षाकर्मियों समेत 165 और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,062 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से मृतक संख्या 58 बनी हुई है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि 32 मामलों को छोड़कर सभी नए मामले बिना लक्षण वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि 165 नए मामलों में 139 मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से हुई, 19 की पुष्टि ट्रूनैट जांच और सात मामलों की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच से हुई।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 44 मामले आये। इसके बाद लोअर दिबांग वैली में 43, वेस्ट कामेंग में 13, पापुम्पारे में 13, लोहित में नौ, चांगलांग में सात और तवांग में छह मामले आये हैं।

नए मामलों में छह सैन्यकर्मी वेस्ट कामेंग स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलायड स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस) से और दो आईआरबीएन के जवान हैं जो हाल में बिहार से लौटे थे।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 19 कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 966 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 17 लोग बुधवार को संक्रमण से ठीक हुए जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,038 हो गयी है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 252 मरीज ठीक हुए हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलागुन, निर्जली और बंदरदेवा इलाके शामिल हैं। इसके बाद लोअर दिबांग वैली जिला में 240 मरीज, वेस्ट कामेंग में 83, पापुमपारे में 70, ईस्ट कामेंग में 58 और लोअर सुबनसिरी में 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि अब तक कम से कम 4,47,019 नमूनों की जांच हुई है जिसमें 3,692 नमूनों की जांच बुधवार को हुई थी।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में इस साल जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 2,34,873 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos