लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 165 नए मामले

By भाषा | Updated: June 28, 2021 12:47 IST

Open in App

ईटानगर, 28 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,932 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 167 बनी है। नए 165 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 66, चांगलांग में 16, लोअर सुबनसिरी में 13, वेस्ट कामेंग में 11, पापुमपरे में नौ, अपर सुबनसिरी, लोहित तथा ईस्ट सियांग में छह-छह, लोअर दिबांग वैली तथा अंजॉ में चार-चार, कामले, क्रा दादी, त्वांग तथा वेस्ट सियांग में तीन-तीन, कुरंग कुमे, तिरप तथा ईस्ट कामेंग में दो-दो और लेपरादा, लोंगडिंग, लोअर सिंयांग, नामसाई, पक्के केसांग तथा अपर सियांग जिले में एक-एक नया मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए 165 मामलों में से 155 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, आठ आरटी-पीसीआर जांच में और दो मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। राज्य में अभी 2,495 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 216 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 32,270 हो गई।

डॉ. जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 92.38 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 4.45 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 7,50,910 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 5,63,021 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया