लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 1.65 लाख नए मामले, 46 दिनों में सबसे कम

By भाषा | Updated: May 30, 2021 10:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भारत में कोविड-19 के एक दिन में 1,65,553 नए मामले आए जो 46 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,78,94,800 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर गिरकर 8.02 प्रतिशत रह गई जो लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 9.36 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,25,972 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 3,460 मरीजों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 20,63,839 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक कुल 34,31,83,748 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 21,14,508 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 7.58 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 91.25 प्रतिशत है।

संक्रमण के रोज आने वाले नए मामले 46 दिनों में सबसे कम है। भारत में 13 अप्रैल को महामारी के 1,61,739 मरीज सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,54,320 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार पहुंच गए थे।

वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे। भारत ने चार मई को दो करोड़ संक्रमितों का गंभीर आंकड़ा पार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह