लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1,649 नए मामले, 189 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,649 नए मामले सामने आए हैं, जोकि 30 मार्च के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इस दौरान 189 मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है, जोकि अब घटकर 2.42 प्रतिशत हो गयी है।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को एक और सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।

यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 200 से कम रही है।

राजधानी में एक अप्रैल के बाद यह पहली बार है, जब संक्रमण के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। एक अप्रैल को संक्रमण के 2,790 नए मामले सामने आए थे।

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 2,260 नए मामले सामने आए थे जबकि 182 मरीजों की मौत हुई थी। शुक्रवार को नए मामलों की संख्या 3,009 रही थी, बृहस्पतिवार को 3,231 और बुधवार को 3,846 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को संक्रमण दर 5.8 प्रतिशत, बृहस्पतिवार को 5.5 प्रतिशत, शुक्रवार को 4.76 प्रतिशत और शनिवार को यह 3.6 प्रतिशत थी।

इसके अलावा इस महामारी से एक दिन में जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 235 मरीजों की मौत हुई थी, बृहस्पतिवार को 232, शुक्रवार को 252 और शनिवार को 182 मरीजों ने दम तोड़ा था।

दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 23,202 लोगों की मौत हो चुकी है।

केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि कोविड-19 के मामलों में इसी तरह से कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने कई लोगों से सलाह-मशविरा किया और आम राय एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थी। इसलिए दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 31 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड रोधी टीके पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों, इसके लिए वह टीका निर्माता कंपनियों से बात कर रहे हैं , दिल्ली सरकार इसके लिए बजट की कितनी भी धन राशि खर्च करने के लिए तैयार है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 68,043 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 46,745 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,16,868 हो गयी है। अब तक 13.6 लाख मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 27,610 हो गयी है। इससे एक दिन पहले यह 31,308 थी।

निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या भी घटकर 46,570 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन