लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1648 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:06 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से दैनिक संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और रविवार को संक्रमण के 1648 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,57,888 हो गई जबकि 17 मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,433 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से दैनिक संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में शनिवार को 1485 मामले, शुक्रवार को 1410, बृहस्पतिवार को 1179, बुधवार को 1201, मंगलवार को 825 और सोमवार को 544 मामले आए थे। रविवार को 918 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,02,957 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 1,02,045 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 6,84,55,314 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में ठीक होने की दर 97.67 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है। राज्य में वर्तमान में 9813 उपचाराधीन मरीज हैं।

मुंबई में संक्रमण के 896 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,910 हो गई, वहीं संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16,370 हो गई है। विभाग के अनुसार नासिक संभाग में 97 मामले, पुणे संभाग में 284 मामले, कोल्हापुर संभाग में 18, औरंगाबाद संभाग में 15 मामले, लातूर संभाग में 11, अकोला संभाग में 13, नागपुर शहर में 28 मामले समेत नागपुर संभाग में 30 मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया