लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 16,432 नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2020 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसम्बर भारत में इस महीने तीसरी बार कोविड-19 के एक दिन में 20 हजार से कम नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,24,303 हो गए, जिनमें से 98 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 16,432 नए मामले सामने आए, जो पिछले छह महीने में इस अवधि में सामने आए सबसे कम मामले है। वहीं 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 98,07,569 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.92 हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार आठवें तीन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,68,581 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.63  प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 दिसम्बर तक कुल 16,98,01,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,83,695 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 252 लोगों की जान गई, उनमें से महाराष्ट्र के 50, पश्चिम बंगाल के 27, छत्तीसगढ़ के 26 और दिल्ली के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,48,153 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,305 , तमिलनाडु के 12,080, कर्नाटक के 12,070, दिल्ली के 10,474, पश्चिम बंगाल के 9,625, उत्तर प्रदेश के 8,322, आंध्र प्रदेश के 7,098 और पंजाब के 5,312 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल