लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 163 और लोगों की मौत : 3957 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:08 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई तथा 3957 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई जबकि इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19519 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नौ मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है और इसके अलावा झांसी तथा सहारनपुर में आठ-आठ, मेरठ, गोरखपुर तथा बरेली में सात-सात और कानपुर नगर, मथुरा तथा इटावा में कोविड-19 संक्रमित छह-छह मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3957 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी दौरान 10441 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 254 नए मरीज वाराणसी में मिले हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 219, लखनऊ में 207, मेरठ में 178, बुलंदशहर में 164, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर तथा गाजियाबाद में 145-145 मरीजों में तथा आगरा में 26 कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 69828 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 298808 नमूनों की जांच की गई।

प्रदेश में अब तक 1677508 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1588161 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए