लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 163 और लोगों की मौत: 29754 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:24 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई तथा 29754 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 163 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार होकर 10159 हो गया।

इस अवधि में सबसे ज्यादा 28 मौतें कानपुर नगर में हुई। इसके अलावा लखनऊ में 19, प्रयागराज में 13, गौतम बुद्ध नगर में आठ, वाराणसी तथा झांसी में सात-सात, इटावा तथा चंदौली में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 29754 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा 5014 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 2175, कानपुर नगर में 1740, वाराणसी में 1637, मेरठ में 1287, गाजीपुर में 940 और बरेली में 913 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में इस वक्त 223544 मरीजों का इलाज किया जा रहा है राज्य में अब तक 909405 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 675702 पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 200137 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 38666846 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो