लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,624 नये मामले सामने आए, 24 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:01 IST

Open in App

चेन्नई, 29 सितंबर तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 1,624 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,62,177 हो गयी। जबकि संक्रमण से 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,550 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,639 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,09,435 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,192 है।

राज्य में अब तक 4,68,40,515 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,51,678 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण के नये मामलों में राजधानी चेन्नई में सर्वाधिक 189 नये मामले सामने आए। इसके बाद इरोड में 116 और चेंगलपेट में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नये मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु के 22 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई उन्हें पहले से अन्य बीमारियां भी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह