लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत पहुंचे 162 ब्रिटिश नागरिकों को अनिवार्य होम क्वारंटीन में भेजा गया

By विशाल कुमार | Updated: October 5, 2021 09:40 IST

सोमवार को ब्रिटेन से 3 फ्लाइटों से आए कुल 539 लोगों में से 162 लोगों को अनिवार्य होम क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है. इसके साथ ही उनसे हलफनामे पर भी हस्‍ताक्षर कराए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को ब्रिटेन से 3 फ्लाइटों से आए कुल 539 लोगों में से 162 लोगों को अनिवार्य होम क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है. इसके साथ ही उनसे हलफनामे पर भी हस्‍ताक्षर कराए गए हैं.सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक क्‍वारंटाइन में रहना होगा.कोरोना वायरस के अल्‍फा वेरिएंट को देखते हुए ब्रिटेन से भारत आ रहे लोगों को अनिवार्य रूप से होम क्‍वारंटाइन में रहने का नियम पहले से था. लेकिन इसका सख्‍ती से पालन नहीं कराया जा रहा था.

नई दिल्‍ली: भारतीय वैक्सीन सर्टिफिकेट के लिए ब्रिटेन की भेदभावकारी नीति के जवाब में भारत आने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिए सोमवार से नए नियम लागू किए गए हैं.

इसके तहत सोमवार को ब्रिटेन से 3 फ्लाइटों से आए कुल 539 लोगों में से 162 लोगों को अनिवार्य होम क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया है. इसके साथ ही उनसे हलफनामे पर भी हस्‍ताक्षर कराए गए हैं.

एक दिन पहले ही भारत सरकार ने घोषणा की थी कि टीकाकरण होने के बावजूद सोमवार से भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिन तक क्‍वारंटाइन में रहना होगा.

ब्रिटेन के यात्रियों को संभालने के लिए एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं, जिसके अनुसार केवल ब्रिटेन के नागरिकों को अनिवार्य होम क्वारंटाइन के अधीन किया जा रहा है. ब्रिटेन के 539 यात्रियों में से 162 को 10 दिनों के लिए अनिवार्य होम क्वारंटाइन के लिए चिह्नित किया गया था. गैर-ब्रिटेन के नागरिकों को निगरानी में नहीं रखा जाएगा.

कोरोना वायरस के अल्‍फा वेरिएंट को देखते हुए ब्रिटेन से भारत आ रहे लोगों को अनिवार्य रूप से होम क्‍वारंटाइन में रहने का नियम पहले से था. लेकिन इसका सख्‍ती से पालन नहीं कराया जा रहा था.

एक सरकारी अफसर को कहना है कि सोमवार को जो भी लोग ब्रिटेन से आए हैं, उनमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है. इनकी अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच एयरपोर्ट पर की जा रही है. जिन लोगों को होम क्‍वारंटाइन में भेजा गया है, उनकी प्रशासनिक अफसर निगरानी करेंगे.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है