लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:18 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन अक्टूबर तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 162 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6.66 लाख हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,921 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 63 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर जिले में 13 जबकि रंगा रेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए।

राज्य के 33 जिलों में से नौ जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,455 है। तेलंगाना में रविवार को 32,828 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 2.65 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 247 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,58,170 हो गई।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल