लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:04 IST

Open in App

गंगटोक, 18 जून सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,058 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 290 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिक्किम जिले में सबसे अधिक 133 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम में 19, दक्षिण में 10 नये मामले सामने आए। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,900 हो गयी है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अब तक 15,618 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। सिक्किम में कोविड-19 की संक्रमण दर 11.4 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर 81.9 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 1.54 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,411 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे