जयपुर, 27 जून राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नये मामले सामने आये हैं, वहीं इस दौरान राज्य में इस घातक संक्रमण से और चार लोगों की मौत हुई है।
चिकित्सा विभाग के रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 162 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में अलवर में 63, जयपुर-गंगानगर में 20-20, जोधपुर में 13, उदयपुर में 8 मामले शामिल हैं।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, इस दौरान घातक संक्रमण से और चार रोगियों की मौत हुई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8,914 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 264 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक राज्य में 1,733 लोग उपचाराधीन हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।