लाइव न्यूज़ :

झारखंड के 129 टीकाकरण केन्द्रों तक पहुंचायी गयी कोविड-19 की 1.62 लाख खुराकें

By भाषा | Updated: January 14, 2021 13:23 IST

Open in App

रांची, 14 जनवरी झारखंड के सभी 24 जिलों के कुल 129 स्थानों पर ‘सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया’ के ‘कोविशील्ड’ टीके की 1.62 लाख खुराकें पहुंचा दी गयी है।

झारखंड के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि ‘कोविशील्ड’ की 1.62 लाख खुराकों की खेप बुधवार को विमान से रांची पहुंच गयी। इन टीकों को राज्य स्वास्थ्य मिशन के टीकाकरण वैन के माध्यम से नामकुम में स्वास्थ्य विभाग के भंडारण केंद्र पहुंचाया गया। वहां से कुल 129 टीकाकरण केन्द्रों तक टीके पहुंचा दिये गये हैं।

कुलकर्णी ने बताया, ‘‘केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड के लिए फिलहाल कुल 129 टीकाकरण केन्द्रों की अनुमति दी है और इन सभी केन्द्रों पर केन्द्र सरकार से आवंटित सभी टीके पहुंचा दिये गये हैं।’’

उन्होंने बताया कि पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ प्रारंभ हो रहे टीकाकरण अभियान के साथ ही झारखंड में भी प्रथम चरण में 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों एवं सैन्यकर्मियों को यह टीके लगाये जायेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टीकाकरण के लिए योग्य व्यक्ति तय करने के लिए बनाये गये ऐप के माध्यम से क्रमवार जिनका नाम और विवरण प्राप्त होगा, उन्हें ही यह टीके लगाये जायेंगे।

कुलकर्णी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से प्राप्त कुल 16,186 शीशियों में 1,61,860 लोगों को लगाने के लिए टीके हैं।

केन्द्र सरकार ने प्रथम चरण में जो टीके यहां भेजे हैं उनमें से लगभग पैंतीस हजार खुराकें झारखंड स्थित सैन्यकर्मियों के लिए और लगभग 1.31 लाख खुराकें राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रखे गये हैं।

कुलकर्णी ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य में जहां सैन्यकर्मियों के अलावा 1.31 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जायेगा वहीं दूसरे चरण में राज्य में जब टीके प्राप्त होंगे तो अग्रिम मोर्चे के लगभग ढाई लाख कर्मियों को टीके दिये जायेंगे। तीसरे चरण में राज्य में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की योजना तैयार की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं