लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1619 नए मामले, 22 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 00:37 IST

Open in App

रायपुर, तीन जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1619 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,76,760 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 756 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 3098 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 22 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 1619 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 70, दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 13, बालोद से 36, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से 24, धमतरी से 57, बलौदाबाजार से 78, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 135, कोरबा से 98, जांजगीर चांपा से 95, मुंगेली से 27, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 23, सरगुजा से 83, कोरिया से 68, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 93, जशपुर से 111, बस्तर से 78, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 86, कांकेर से 10, नारायणपुर से 15, और बीजापुर से 78 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,76,760 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 9,34,243 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 29,378 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,139 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,143 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3105 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र