लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,617 मामले सामने आए, संक्रमण दर गिरकर दो प्रतिशत से नीचे आई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली में मंगलवार को 85,000 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें से 1,617 लोग वायरस से संक्रमित मिले। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर गिरकर अब 1.6 प्रतिशत रह गई है।

अधिकारियों ने बताया कि 41 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,115 हो गई है।

उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को संक्रमण की दर 4.96 थी जो गिरकर चार दिसंबर को 4.78 , पांच दिसंबर को 4.2 प्रतिशत, छह दिसंबर को 3.68 प्रतिशत और सात दिसंबर को 3.15 प्रतिशत रह गई।

अधिकारियों ने कहा कि आठ दिसंबर को यह बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गई। नौ दिसंबर को गिरकर 3.42 प्रतिशत और दस दिसंबर को 2.46 रह गई। इसके बाद 11 दिसंबर को बढ़कर 3.33 प्रतिशत पर पहुंच गई। 12 दिसंबर को गिरकर 2.64 प्रतिशत पर आ गई और 13 दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 2.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। 14 दिसंबर को फिर से गिरकर 2.15 प्रतिशत पर आ गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 14,480 पर आ गई, जो कल 15,247 थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,10,447 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां